कर्मचारियों ने सांसद व मंत्री आवास तक निकाला जुलूस
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का बृहस्पतिवार को सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों ने समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर-विचार विमर्श किया। इसके बाद नागरिक अस्पताल से सांसद रमेश कौशिक व कैबिनेट मंत्री कविता जैन आवास तक जुलूस निकाला। साथ ही अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया।
जासं, सोनीपत : बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का बृहस्पतिवार को सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों ने समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विचार- विमर्श किया। इसके बाद नागरिक अस्पताल से सांसद रमेश कौशिक व कैबिनेट मंत्री कविता जैन आवास तक जुलूस निकाला। साथ ही अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया।
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी के चलते विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के रवैये व नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में रोष है। अगर जल्द ही सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर यशवीर दहिया, राजीव खत्री, राजा भाई, नरेश बोहत, बिजेंद्र, ओमप्रकाश मलिक, रणबीर मलिक, देशराज, महेश सपड़ा, शीलकराम, जयभगवान दहिया, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।