ब्रेस्ट कैंसर पर छात्राओं को किया जागरूक
जासं, सोनीपत : जीवीएम कन्या कॉलेज में सोमवार को लीगल लिट्रेसी सैल के संयोजन में ब्रैस्ट कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सैल की प्रभारी प्रियंका बद्धवार ने छात्राओं को ब्रैस्ट कैंसर के कारण, निवारण और लक्षणों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रियंका बद्धवार व सपना मलिक ने छात्राओं को विषय के अनुरूप महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए ब्रैस्ट कैंसर से बचाव व उपायों से भी अवगत कराया। प्राध्यापिका प्रियंका ने कहा कि आधुनिक दौर में जीवनशैली तथा खान-पान बिगड़ गया है। इस कारण ब्रैस्ट कैंसर को बढ़ावा मिला है। इसलिए जरूरी है कि पौष्टिक आहार लिया जाए, जिसमें फलों व सब्जियों का समावेश बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शराब के सेवन से दूर रहना चाहिए। शराब का अधिक सेवन भी इस बीमारी का प्रमुख कारण है। इस दौरान छात्राओं ने भी अनेक सवाल किए जिनके उन्हें संतोषजनक जवाब मिले। अमित
जासं, सोनीपत : जीवीएम कन्या कॉलेज में सोमवार को लीगल लिट्रेसी सेल के संयोजन में ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सेल की प्रभारी प्रियंका बद्धवार ने छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर के कारण, निवारण और लक्षणों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रियंका बद्धवार व सपना मलिक ने छात्राओं को विषय के अनुरूप महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए ब्रेस्ट कैंसर से बचाव व उपायों से भी अवगत कराया। प्राध्यापिका प्रियंका ने कहा कि आधुनिक दौर में जीवनशैली तथा खान-पान बिगड़ गया है। इस कारण बीमारियों को बढ़ावा मिला है। इसलिए जरूरी है कि पौष्टिक आहार लिया जाए, जिसमें फलों व सब्जियों का समावेश बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शराब से दूर रहना चाहिए। शराब का अधिक सेवन भी इस बीमारी का प्रमुख कारण है। इस दौरान छात्राओं ने भी अनेक सवाल किए, जिनके उन्हें संतोषजनक जवाब मिले।