सोनीपत के मुनमुन फॉर्म हाउस में फंदे से लटके मिले फॉर्म हाउस संचालक और महिला के शव, हत्या की आशंका
सोनीपत के राठधाना रोड स्थित मुनमुन फार्म हाउस में संचालक सुमेश स्वामी और रूबी नामक महिला के शव फंदे से ...और पढ़ें
HighLights
सोनीपत के मुनमुन फार्म हाउस में दो शव मिले।
फार्म हाउस संचालक और महिला फंदे से लटके पाए गए।
पुलिस आत्महत्या मान रही, स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। राठधाना रोड स्थित मुनमुन फाॅर्म हाउस के गेस्ट रूम में फाॅर्म हाउस संचालक सुमेश स्वामी (48) और रूबी नाम की महिला के शव शुक्रवार को फंदे से लटके मिले। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुमेश के बेटे मोहित ने फोन न उठाने पर मौके पर पहुंचकर दोनों को लटका देखा।
पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुमेश और शादीशुदा रूबी की मुलाकात कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी। जहां पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं, महिला के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।
