विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काम में टोकाटाकी बनी जान की दुश्मन, शराब पिलाकर सहकर्मी ने की हत्या

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:36 PM (IST)

सोनीपत के सेवली गांव में एक व्यक्ति की शराब पिलाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। काम में टोकाटाकी को बेइज्जती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सेवली गांव में व्यक्ति की शराब पिलाकर हत्या।

  2. सहकर्मी ने काम में टोकाटाकी को बेइज्जती माना।

  3. आरोपी रूपलाल वारदात के बाद से फरार है।

संवाद सहयोगी, राई। सेवली गांव में एक व्यक्ति की शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाला और हत्यारोपित जींस रंगाई की एक फैक्ट्री में काम करते थे। हत्या का कारण बार-बार काम में की गई टोका-टाकी को बताया जा रहा है।

आरोपित टोकने को अपनी बेइज्जती मानता था। वारदात को अंजाम देने के बाद से हत्यारोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार रात करीब पौने दस बजे सूचना मिली थी कि सेवली गांव में किराये के कमरे में कोई व्यक्ति शराब पिये हुए पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां बेड पर पड़े मिले व्यक्ति की जांच में पाया कि उसका मुंह खून से सना था और सिर में गहरी चोट का निशान था, उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

जांच अधिकारी ने बताई ये बातें

मामले के जांच अधिकारी पीएसआइ तेजपाल ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के 32 वर्षीय अनुज गुप्ता के रूप में हुई है।

वह जींस रंगने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था और बिहार के भागलपुर के रूपलाल के साथ 15 दिन से यहां रह रहा था। अनुज गुप्ता की मौत के बाद से रूपलाल फरार है।

अनुज गुप्ता की पत्नी सोनी बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में रेहड़ी लगाकर गुजारा करती है और उसके चार छोटे बच्चे हैं। सोनी ने बताया कि अनुज कई-कई दिनों तक घर में नहीं आता था।

उन्हें पता चला है कि अनुज रूपलाल को काम के दौरान अच्छा काम करने के लिए टोक देते थे, जिसे वह अपनी बेइज्जती मानता था।

रूपलाल अनुज को शराब पिलाकर कई-कई दिनों तक घर नहीं आने देता था। सोमवार की रात को शराब पीने के दौरान दोनों का आपस में झगड़ा हुआ।

रूपलाल ने अनुज के सिर पर वार किया या फिर उसका सिर स्लैब पर भिड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सभी बातों की तस्दीक की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में दोस्ती तार-तार: सोनीपत में मामूली विवाद में दोस्तों ने की अनुज की पीट-पीटकर हत्या