सोनीपत में शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई 2.93 को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्रांच ने किया गिरफ्तार
सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों, एसडीओ विष्णु दत्त और जेई आशीष को 2.93 लाख ...और पढ़ें

सोनीपत में शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई 2.93 लाख रिश्वत लेते दबोचे गए।
HighLights
शिक्षा विभाग के एसडीओ और जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2.93 लाख रुपये बरामद किए।
ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विभाग के एसडीओ विष्णु दत्त और जेई आशीष को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारी निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से कमीशन के तौर पर रिश्वत के रुपये ले रहे थे।
ठेकेदार की ओर से एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी गई थी कि उन्होंने एक स्कूल की चारदीवारी का काम किया है। निर्माण कार्य से संबंधित मामले में उससे अधिकारियों की ओर से कमीशन के तौर पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू की और रिश्वत के लेनदेन के लिए जाल बिछाया।
दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया
अधिकारियों ने रुपये लेने के लिए ठेकेदार को गांव फतेहपुर के पास एनएच-334 ए पर बुलाया था। ठेकेदार निर्धारित स्थान पर रुपये लेकर पहुंचा। इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिश्वत की राशि और मामले से जुड़े दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है।
दोनों आरोपित अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इसमें विभाग के अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं है। जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और अन्य की संलिप्तता की स्थिति स्पष्ट होगी। - राहुल देव, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो
यह भी पढ़ें- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, एस्केलेटर और लिफ्ट का काम तेज
