सोनीपत में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
सोनीपत के राई में एक ढाबा संचालक नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब ...और पढ़ें
-1787556955559_m.webp)
सोनीपत में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या। फाइल फोटो, जागरण
HighLights
सोनीपत के राई में ढाबा संचालक की हत्या।
झगड़े में बीच-बचाव करते समय गोली मारकर हत्या।
आरोपी अमन बिहारी की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन।
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। सोनीपत में राई के कुंडली थाना क्षेत्र में बीती रात एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ढाबा मालिक 30 वर्षीय नरेंद्र उस समय जानलेवा हमले का शिकार हुआ, जब वह झगड़ते हुए कुछ युवकों का बीच-बचाव कर रहा था।
मृतक कुंडली का रहने वाला था। हत्या की वारदात से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
युवकों ने एक कर्मचारी को पीटा
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र का पेपर मिल कॉलोनी में ढाबा है। रविवार रात उसके एक कर्मचारी से उन युवकों की कहासुनी हो गई, जो नजदीक ही शराब पी रहे थे। शराब पी रहे युवकों ने कर्मचारी को पीट दिया।
वारदात के आरोपी मौके से फरार
वहीं, नरेंद्र जब बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उस पर भी हमला किया गया। इसी बीच अमन बिहारी नामक युवक ने पिस्तौल निकालकर नरेंद्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया।
सोमवार दोपहर दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में नरेंद्र के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें- सोनीपत पुलिस अब शिक्षिका और सहपाठियों से करेगी पूछताछ, 10वीं के छात्र की मौत पर उठे कई सवाल
उधर, दोपहर में सैंकड़ों लोगों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए कुंडली थाने का घेराव किया और मौके पर पुलिस आयुक्त को बुलाने की मांग की।
