विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट के कीड़े खत्म करने का महाअभियान, सोनीपत में 1 से 19 साल के बच्चों को मिलेगी एल्बेंडाजोल; क्या है पूरा प्लान?

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:29 PM (GMT+05:30)

सोनीपत में 12 नवंबर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू होगा, जिसमें 1 से 19 वर्ष के बच्चों और 20-24 वर्ष की महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत

सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत

HighLights

  1. 12 नवंबर से सोनीपत में कृमि मुक्ति अभियान शुरू।

  2. 5.72 लाख बच्चों और महिलाओं को मिलेगी दवा।

  3. एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर पेट के कीड़े होंगे खत्म।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 12 नवंबर से व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 5 लाख 72 हजार बच्चों और किशोरों तथा 20 से 24 वर्ष की सभी प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को पेट के कीड़े खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

अभियान का शुभारंभ 12 नवंबर को राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, सोनीपत से स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि पेट के कीड़ों और संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।

इसलिए हुआ आरआरटी का गठन

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सीएचसी, पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटरों पर रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) का गठन किया गया है। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, कालेजों, कोचिंग सेंटरों, अनाथ आश्रमों, ढाबों और ईंट-भट्ठों पर बच्चों व लक्षित महिलाओं को यह दवा खिलाई जाएगी।

यदि किसी कारणवश कोई बच्चा या महिला 12 नवंबर को दवा खाने से वंचित रह जाता है, तो उसे 19 नवंबर को आयोजित होने वाले माप-अप राउंड में गोली दी जाएगी।

ब्लॉक व स्वास्थ्य केंद्रवार निर्धारित किया लक्ष्य

स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्य
जुआं 65,000
बढ़खालसा 60,000
गोहाना 55,000
पुरखास 50,000
भैंसवाल कलां 50,000
खरखौदा 50,000
हलालपुर 50,000
मुंडलाना 45,000
फिरोजपुर बांगर 40,000
गन्नौर 40,000
महावीर कालोनी 20,000
पटेल नगर 20,000
कालूपुर 20,000
जटवाड़ा 15,000
आरएचसी 10,000
सुभाष नगर 10,000

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।