विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में कोर्ट से बाहर निकलते ही व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

Published: Sat, 16 May 2026 01:56 PM (IST)

सोनीपत के खरखौदा में कोर्ट पेशी पर आए एक व्यक्ति नीरज की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण

मौके पर पहुंची पुलिस। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, खरखौदा। कोर्ट में पेशी पर आए एक व्यक्ति की शनिवार को दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान झज्जर जिले के दूबलधन निवासी नीरज के रूप में हुई है। बताया गया है कि नीरज अपनी पत्नी के साथ चल रहे दहेज मामले में तारीख पर कोर्ट आया था।

पेशी के बाद जैसे ही वह कोर्ट से बाहर निकला और साथ लगते लघुसचिवालय के गेट के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बरेजा कार में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के समय नीरज के साथ उसके कुछ साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी जोगिंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।