विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में वोट चोरी और एसआइआर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: कमल दिवान

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर ...और पढ़ें

वोट चोरी और एसआइआर के खिलाफ कल सड़क पर उतरेगा विपक्ष: कमल दिवान ( फोटो स्रोत : जागरण )

वोट चोरी और एसआइआर के खिलाफ कल सड़क पर उतरेगा विपक्ष: कमल दिवान ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. कांग्रेस 8 अक्टूबर को वोट चोरी, सॉफ्टवेयर दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

  2. सोनीपत में गांधी चौक से आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला जाएगा।

  3. कुमारी सैलजा करेंगी अगुवाई, चुनाव आयोग की खामोशी पर सवाल उठाएगी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव में वोट चोरी, साफ्टवेयर के दुरुपयोग और एसआइआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर को सड़कों पर उतरने जा रही है।

जिले में गांधी चौक से लेकर डा. भीमराव आंबेडकर पार्क तक प्रदर्शन मार्च निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा करेंगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव दहिया व माकपा नेता श्रद्धानंद सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव आयोग ने कई बार आपत्तियां दर्ज कराई : कमल दिवान

कमल दिवान ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों से यह साफ हुआ है कि निर्वाचन आयोग के भीतर ही चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

इसके बावजूद चुनाव आयोग सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने के बजाय खामोश बैठा है। भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए विदेशी एजेंडे और पुरानी बातों को तूल देने के आरोपों पर कहा कि विपक्ष किसी हवा-हवाई बात पर नहीं, बल्कि पुख्ता तथ्यों के आधार पर सवाल कर रहा है।

भाजपा इस मामले पर चुनाव आयोग का बचाव क्यों कर रही है, जबकि आयोग एक स्वायत्त संस्था है? जब-जब देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा आया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।