विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में दर्दनाक हादसा, संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकराई बाइक; दो दोस्तों की मौत

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:44 PM (IST)

सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर ...और पढ़ें

मृतकों का फाइल फोटो। जागरण

मृतकों का फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. सोनीपत में दर्दनाक बाइक हादसे में दो युवकों की मौत।

  2. बाइक डिवाइडर से टकराई, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।

  3. मृतकों की पहचान दिनेश कुमार और विजय के रूप में हुई।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार दिनेश कुमार (24) की गर्दन टूट गई। हादसे में दिनेश और उसके दोस्त विजय (25) की मौत हो गई। दोनों युवक गांव सोहटी के रहने वाले थे।

डिवाइडर से टकराई बाइक

गांव सोहटी निवासी दिनेश कुमार रविवार देर रात अपने दोस्त विजय को कंपनी में छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहे थे। दोनों राठधना रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

दिनेश की गर्दन टूटी

बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दिनेश की गर्दन टूट गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विजय पुत्र नफे सिंह (25) और दिनेश कुमार पुत्र राजेश (24), निवासी गांव सोहटी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।