विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती से उद्योगपतियों को भारी नुकसान, पावर हाउस निर्माण में तेजी की मांग

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:45 AM (IST)

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान हैं, जिससे उत्पादन और आर्थिक नुकसान हो रहा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उत्पादन प्रभावित।

  2. उद्योगपतियों को जेनरेटर चलाने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा।

  3. ओवरलोड समस्या के कारण कट, नए पावर हाउस का निर्माण जारी।

संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान हैं। उनका कहना है कि दिन के समय कई घंटे बिजली बंद रहने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्योगपतियों ने सरकार और बिजली निगम से कटौती कम करने तथा पावर हाउस का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।

बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिन में कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे फैक्ट्रियों में काम बीच में रोकना पड़ता है। उत्पादन प्रभावित होने के साथ जेनरेटर चलाने पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।

अमित गोयल ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से औद्योगिक इकाइयों का काम प्रभावित हो रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उद्योगपतियों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए पावर हाउस का निर्माण चल रहा है, लेकिन कार्य धीमी गति से होने के कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।

ओवरलोड के कारण लगते हैं कट: एक्सईएन

बिजली निगम के एक्सईएन विशाल शर्मा ने बताया कि दिन के समय होने वाली बिजली कटौती का समय निर्धारित है। क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या के कारण कट लग रहे हैं। ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में दो पावर हाउस का निर्माण चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष तक इन पावर हाउस से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: गुमथला में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, यमुनानगर-करनाल सड़क जाम कर जताया रोष

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी