विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के 15 सरकारी स्कूल बनेंगे मॉडल शिक्षण संस्थान, स्मार्ट क्लास से JEE-NEET तक की तैयारी होगी आसान

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:09 PM (IST)

सोनीपत जिले के 15 सरकारी स्कूलों को प्रदेश सरकार की सीएमईईई योजना के तहत मॉडल शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। यह ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. 15 सरकारी स्कूल सीएमईईई योजना के तहत चयनित।

  2. ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेंगी निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं।

  3. स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल लर्निंग और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर जोर।

संदीप कुमार, सोनीपत। जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में आधुनिक मंच मिलेगा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना (सीएमईई) के तहत जिले के 15 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।

प्रदेश में चुने गए 250 उत्कृष्ट विद्यालयों में सोनीपत के इन स्कूलों को माडल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना का सीधा मकसद ग्रामीण क्षेत्र के होनहारों को निजी और कान्वेंट स्कूलों जैसी हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सीएमईईई योजना के धरातल पर उतरने के बाद चयनित स्कूलों में न केवल आधुनिक बुनियादी ढांचा खड़ा किया जाएगा, बल्कि डिजिटल लर्निंग और नवाचार पर विशेष जोर रहेगा। इन स्कूलों में पारंपरिक चाक-डस्टर से आगे बढ़कर हर कक्षा में स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक आडियो-विजुअल टूल्स लगाए जाएंगे।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलाजी और अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से प्रेक्टिकल लर्निंग पर जोर रहेगा। ग्रामीण विद्यार्थियों को कोडिंग, बेसिक कंप्यूटर और डिजिटल स्किल्स सिखाने के लिए नए कंप्यूटर सिस्टम लगेंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं (जेईई, नीट, एनडीए) की तैयारी के लिए रेफरेंस बुक्स और ई-रिसोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ट्रैक, कोर्ट और खेल सामग्री का विशेष प्रबंध किया जाएगा।

ब्लॉक अनुसार स्कूल सूची

ब्लॉक स्कूल
सोनीपत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ककरोई
सोनीपत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोहाना
गन्नौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांदल कलां
गन्नौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैलाना
गोहाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रभड़ा
गोहाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरगथल
खरखौदा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधलान
खरखौदा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाना
खरखौदा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर
राई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी बाला
राई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना
मुंडलाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिचपड़ी
मुंडलाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महमूदपुर
कथूरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावड़
कथूरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथूरा

ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को लाभ

जिले में चयनित 15 स्कूलों में से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कथूरा, भांवंड, बिधलान, अटेरना और सांदल कलां में स्थित हैं।

अब तक उच्च स्तरीय सुविधाओं और कोचिंग के अभाव में ग्रामीण विद्याद्र्थियों को या तो शहर का रुख करना पड़ता था या निजी स्कूलों की महंगी फीस भरनी पड़ती थी। सीएमईईई बनने से अब गांवों के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ होगी।

पड़ोसी जिलों की स्थिति

  • पानीपत: 11 विद्यालय (सिवाह, काबड़ी, समालखा, बापौली आदि)
  • रोहतक: 11 विद्यालय (बनियानी, किलोई, लाहली, पाकस्मा आदि)
  • झज्जर: 10 विद्यालय (बेरी, बादली, बहादुरगढ़, छुछकवास आदि)

यह भी पढ़ें- पटना विश्वविद्यालय में पूर्व सैनिक करेंगे HRM की पढ़ाई, सिंडिकेट की ऑनलाइन बैठक में नए कोर्स को मंजूरी 

यह भी पढ़ें- अल-फलाह विश्वविद्यालय परिसर में विस्फोटक परीक्षण करते थे सफेदपोश आतंकी, लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में दावा

पीएमश्री व माडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। इसी को देखते हुए अब जिले के 15 स्कूलों को सीएमईईई के तहत चयनित किया गया है। इस स्कूलों में भी अब विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

-

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत