विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के लिए गोहाना से 'मातूराम की जलेबी' लेकर दिल्ली पहुंचे किसान संजय, देखें खास मुलाकात की तस्वीरें

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:22 PM (IST)

किसान संजय मलिक ने भैया दूज पर दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की, जहां उन्होंने गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी भेंट की और परिवार का हालचाल जाना।

किसान संजय का परिवार।

किसान संजय का परिवार।

HighLights

  1. किसान संजय मलिक ने राहुल गांधी से भैया दूज पर मुलाकात की।

  2. उन्होंने राहुल गांधी को गोहाना की प्रसिद्ध मातूराम की जलेबी भेंट की।

  3. राहुल गांधी ने संजय की बेटी तनु की शादी की यादें ताजा कीं।

जागरण संवाददाता, गोहाना। गांव मदीना के किसान संजय मलिक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के परिवार के बीच समय के साथ रिश्ता गहरा होता जा रहा है।

भैया दूज के खास मौके पर किसान संजय मलिक अपनी बेटी तनु और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय इंदिरा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राहुल गांधी से आत्मीय मुलाकात की। राहुल गांधी ने उनसे खेती के बारे में पूछताछ करते हुए परिवार का हाल जाना।

मातुराम की जलेबी से बढ़ाई त्योहार की मिठास

त्योहार की खुशियों को साझा करने के लिए किसान संजय मलिक अपने साथ गोहाना की प्रसिद्ध मातुराम की जलेबी लेकर गए थे। भेंट के दौरान राहुल गांधी ने मार्च में संजय की बेटी तनु की शादी में शामिल होने की पुरानी यादों को ताजा किया और परिवार के प्रति अपना विशेष स्नेह जताया।

संजय मलिक और राहुल गांधी के बीच यह पांचवीं मुलाकात है। इस रिश्ते की शुरुआत जुलाई, 2023 में हुई थी, जब राहुल गांधी अचानक मदीना गांव स्थित संजय मलिक के खेतों में पहुंच गए थे।

rahul gandhi (2)

खेतों में धान फिर बेटी की शादी और अब भैयादूज...

वहां उन्होंने न केवल किसानों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया था और खुद ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई भी की थी। खेत में हुई जान पहचान जल्द पारिवारिक संबंध में बदलती चली गई। इसके बाद संजय दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले।

rahul gandhi (1)

10 मार्च को राहुल गांधी अपना वादा निभाते हुए संजय मलिक की बेटी तनु की शादी में शिरकत करने मदीना गांव पहुंचे थे। इससे पहले संजय दिल्ली राहुल गांधी को बेटी की शादी का निमंत्रण देकर आए थे। अब भैया दूज पर मुलाकात हुई।

 

यह भी पढ़ें- 'नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई', अपनी किताब में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।