Move to Jagran APP

महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी नैपकिन

सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM (IST)
महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी नैपकिन

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। संस्था की सदस्यों ने झुग्गी और श्रमिक बस्तियों में माहवारी में कपड़ा छोड़ो अभियान चलाने का आह्वान किया। आओ बहनों चुप्पी तोड़ो मिशन के तहत यह अभियान छह महीने से 15 राज्यों में संस्था की ओर से चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य नितिन जैन ने बताया कि वर्ष 2019 में माहवारी चक्र शुरू होते ही 23 लाख लड़कियों ने स्कूल छोड़ दिया था। इनमें से कई हजार लड़कियां संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। शिक्षा व रोजगार का स्तर बढ़ने के बावजूद इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सबसे कम कार्य हुआ है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

मिशन का उद्देश्य सेनेटरी नैपकिन का वितरण करना नहीं है, बल्कि इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाना है। इसके लिए छह महीने से झुग्गी व श्रमिक बस्तियों में नैपकिन का वितरण कराया जा रहा है। इसके लिए महीने में एक सप्ताह तक अभियान चलाकर नैपकिन वितरण के साथ ही जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार को 300 महिलाओं को नैपकिन का वितरण किया गया। सेक्टर12 में श्री राम शिक्षा सदन स्कूल के पास स्थित झुग्गियों में सेनेटरी नैपकिन बांटे गए। इस अवसर पर तान्या, मानसी, वन्दना, दीपक, हिमांशु, अभिषेक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.