स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रोफेसर जोगेंद्र सम्मानित
गेटवे शिक्षण संस्थान के प्रो. जोगेंद्र सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधन ने सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 04:38 PM (IST)
जासं, सोनीपत : गेटवे शिक्षण संस्थान के प्रो. जोगेंद्र सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधन ने सम्मानित किया। सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा व उपचिकित्सा अधिकारी डॉ. गिनी लांबा ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर यह सम्मान किया। सिविल सर्जन डॉ. राजौरा ने कहा कि कोरोना के समय प्रो. जोगेंद्र सिंह ने बेहतर योगदान किया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर एक वर्ग क्षेत्र के लोगों ने कोरोना वैश्विक महामारी को हराने के लिए अपना योगदान दिया है, जो सराहनीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें