Move to Jagran APP

दिनभर गर्मी ने ढाया सितम, पारा 44 के पार

जिले में मंगलवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। सुबह 10 बजते ही तेज धूप व लू के थपेड़ों ने आमजन को परेशानी में डाला। दिन में 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचे पारा ने बदन को झुलसाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:14 AM (IST)
दिनभर गर्मी ने ढाया सितम, पारा 44 के पार
दिनभर गर्मी ने ढाया सितम, पारा 44 के पार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जिले में मंगलवार को भी गर्मी का सितम जारी रहा। सुबह 10 बजते ही तेज धूप व लू के थपेड़ों ने आमजन को परेशानी में डाला। दिन में 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचे पारा ने बदन को झुलसाया। यही कारण है कि लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह की कोशिश करते नजर आए। वहीं, गर्मी में सूखते गले को राहत दिलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं ने छबील लगानी शुरू कर दी है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी कई दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना है।

loksabha election banner

जिले में पिछले कई दिन से गर्मी चरम पर है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप जला रही है। साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। यही नहीं इस मौसम में लोगों का दिन तो बेचैनी में कटता है, रात भी गर्मी खूब सता रही है। लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। वे भी गर्मी से बचने के लिए सिर और मुंह को पूरी तरह से ढके नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने भी खूब जलाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, चिकित्सक भी गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। आगामी एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान

तिथि --- अधिकतम --- न्यूनतम --- मौसम

27 मई -- 44 ---------- 28 ------ तेज धूप

28 मई -- 41 ---------- 28 ----- कहीं-कहीं बादल

29 मई --- 37 --------- 25 ----- कहीं-कहीं बादल

30 मई --- 33 --------- 24 ----- बारिश की संभावना

31 मई --- 32 --------- 24 ---- बारिश की संभावना

01 जून --- 35 ---------- 24 --- कहीं-कहीं बादल

02 जून --- 36 ---------- 26 --- कहीं-कहीं बादल गर्मी में डी-हाइड्रेशन समेत कई शारीरिक परेशानी आने की संभावना रहती है। इनसे बचने के लिए पानी का अधिक सेवन करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसमें भी उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरी करें। इसके अलावा धूप से बचने के लिए सिर को ढक कर रखें।

- डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन, सोनीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.