Move to Jagran APP

प्रेमी युवक के घर पर प्रेमिका के घरवालों का हंगामा

अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती के प्रेम विवाह करने पर कुंडली थानाक्षेत्र के एक गांव में हंगामा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के का घर घेर लिया और दोनों को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इससे लड़का पक्ष का परिवार भयभीत हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 04:32 PM (IST)
प्रेमी युवक के घर पर प्रेमिका के घरवालों का हंगामा

जागरण संवाददाता, सोनीपत:

loksabha election banner

अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती के प्रेम विवाह करने पर कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में हंगामा हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के का घर को घेर लिया और दोनों को बाहर निकालने की मांग करने लगे। इससे लड़के का परिवार भयभीत हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक-युवती को बाहर निकाला। पुलिस ने सुरक्षा के चलते दोनों को सेफ हाउस भेज दिया है। दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पहले ही प्रार्थना पत्र दे दिया था।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो परिवार कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं। दोनों वहां के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं। एक परिवार के युवक और दूसरे की युवती ने पिछले महीने ही प्रेम विवाह किया है। उसके बाद दोनों घर से फरार हो गए थे। दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उस मामले में दोनों ने महिला थाने में आकर बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद दोनों युवक के घर पर रहने लगे थे।

लड़की पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार रात को लड़के का घर घेर लिया और हंगामा करने लगे। वह युवक और युवती को घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। इस बीच लड़के वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को वहां से हटाया और युवक-युवती को थाने ले आए। सुरक्षा के चलते दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया है।

वर्जन..

अलग-अलग संप्रदाय के युवक-युवती ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने सुरक्षा का प्रार्थना पत्र लगाया था। हमारे पास दोनों आए थे। उन्होंने बताया था कि अब दोनों के परिवारों के लोग सहमत हैं। उन्होंने सुरक्षा की जरूरत नहीं बताई थी। हमने दोनों के बयान दर्ज करके घर भेज दिया था।

- भानू गौड़, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी युवती पक्ष के लोग अपने रिश्तेदारों के साथ युवक के घर पर पहुंचे थे। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस ने युवक-युवती को सुरक्षा की ²ष्टि से सेफ हाउस भेज दिया था। उसके बाद जो आदेश होगा, उसके अनुसार निर्णय होगा।

- रविद्र सिंह, एसएचओ, कुंडली थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.