Move to Jagran APP

शहर पर छाई कोहरे की चादर, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

बारिश और ओलावृष्टि के बाद शनिवार को भी मौसम ने लोगों को परेशान किया। रात से ही घना कोहरा छा गया। रात में दस बजे के बाद से ही ²श्यता 20 फीट से भी कम रह गई। शनिवार सुबह 11 बजे तक यहीं स्थिति रही। इसके साथ ही बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। ठिठुरन के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अभी दो दिन और बर्फीली हवाओं के चलते सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:14 AM (IST)
शहर पर छाई कोहरे की चादर, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

जागरण संवाददाता, सोनीपत: बारिश और ओलावृष्टि के बाद शनिवार को भी मौसम ने लोगों को परेशान किया। रात से ही घना कोहरा छा गया। रात में दस बजे के बाद से ही दृश्यता 20 फीट से भी कम रह गई। शनिवार सुबह 11 बजे तक यही स्थिति रही। पूरे शहर पर कोहरे की चादर छाई रही। इसके साथ ही बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। अभी दो दिन और बर्फीली हवाओं के चलते सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में दो दिन पहले बरसात और ओलावृष्टि के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। शुक्रवार शाम से ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। रात दस बजे से ही ²श्यता बेहद कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को रास्ता दिख ही नहीं रहा था। ऐसे में वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। शनिवार दोपहर में धूप निकलने पर कोहरा कम हुआ। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन तक लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। कोहरे में सड़क किनारे गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर

गन्नौर : जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट एक कार कोहरे की वजह से निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पड़े पत्थरों से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक व उसमें सवार दो व्यक्ति नीचे उतरकर देखने लगे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने इन दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों व्यक्ति घायल हो गए। गाजियाबाद के लोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह 18 जनवरी की सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-55 निवासी सुभाष व सेक्टर-25 निवासी सुल्तान को दिल्ली से चंडीगढ़ ले जा रहा था। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट कोहरे के कारण उसकी कार निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पड़े पत्थरों से जा टकराई। टक्कर के बाद उसने कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सुभाष व सुल्तान के साथ कार से नीचे उतरकर वह नुकसान का जायजा लेने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी ने सुभाष व सुल्तान को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। उसने सुभाष व सुल्तान को घायल अवस्था में सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.