Move to Jagran APP

गुरु गोबिद के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

शहर में शहीद मदनलाल धींगरा पार्क के सामने स्थित मुख्य गुरुद्वारे में शुक्रवार को दशम गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:30 PM (IST)
गुरु गोबिद के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
गुरु गोबिद के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

जासं, गोहाना : शहर में शहीद मदनलाल धींगरा पार्क के सामने स्थित मुख्य गुरुद्वारे में शुक्रवार को दशम गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। यहां शबद कीर्तन के बाद लंगर लगाया गया।

loksabha election banner

कीर्तन दरबार में शबद कीर्तन ग्रंथी भाई सुखविदर सिंह के रागी जत्थे ने किया। उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार काबुल सिंह ने की और मंच संचालन सचिव डॉ. सुरेश सेतिया ने किया। अध्यक्ष सरदार काबुल सिंह ने दशम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु गोबिद सिंह आध्यात्मिक गुरु के साथ ही महान योद्धा भी थे। उन्होंने हिदू धर्म की रक्षा के लिए सर्व वंश की कुर्बानी देते हुए चारों बेटों को न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन सोमनाथ चावला और सरदार सतनाम सिंह ने किया। श्रद्धालुओं में शशिबाला, मतिद्र जीत कौर, कमलेश, गुगनानी, ईश मक्कड़, भोली हंस, सुनीता हंस और वीना कैमरा ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर केसर दास, हरीश हंस, सागर हंस, गुरुचरण सिंह, गुरुमुख सिंह, अजीत सिंह चावला, कर्ण सिंह, प्रीतम सिंह दुआ, मुंशी राम, जगदीश चिदा, रामनाथ हंस और हरीश खट्टर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.