Move to Jagran APP

जिले की सीमा में यमुना के तटबंधों पर पांच हजार पौधे रोपेगा सिचाई विभाग

सिचाई विभाग ने जिले की सीमा में यमुना किनारे हरियाली बढ़ाने व तटबंधों को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां हरियाली बढ़ाने के लिए जहां विभाग पांच हजार पौधे रोपेगा वहीं आवश्यकता अनुसार तटबंधों की मरम्मत करेगा। विभाग ने यमुना किनारे पौधे रोपने की जिम्मेदारी खनन एजेंसियों को सौंपी है। साथ ही तटबंधों पर निगरानी के लिए संबंधित एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। इसके अलावा यमुना किनारे तटबंधों को नुकसान न पहुंचाने के लिए संबंधित पुलिस को भी पेट्रोलिग के लिए पत्र लिखा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 06:33 AM (IST)
जिले की सीमा में यमुना के तटबंधों पर पांच हजार पौधे रोपेगा सिचाई विभाग
जिले की सीमा में यमुना के तटबंधों पर पांच हजार पौधे रोपेगा सिचाई विभाग

भूपेंद्र धुरान, सोनीपत

loksabha election banner

सिचाई विभाग ने जिले की सीमा में यमुना किनारे हरियाली बढ़ाने व तटबंधों को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां हरियाली बढ़ाने के लिए जहां विभाग पांच हजार पौधे रोपेगा, वहीं आवश्यकता अनुसार तटबंधों की मरम्मत करेगा। विभाग ने यमुना किनारे पौधे रोपने की जिम्मेदारी खनन एजेंसियों को सौंपी है। साथ ही तटबंधों पर निगरानी के लिए संबंधित एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। इसके अलावा यमुना किनारे तटबंधों को नुकसान न पहुंचाने के लिए संबंधित पुलिस को भी पेट्रोलिग के लिए पत्र लिखा है।

सोनीपत जिले में यमुना राई व गन्नौर हलके से होकर गुजरती है। यमुना में पानी के रख-रखाव से लेकर तटबंधों को सु²ढ़ करने की जिम्मेदारी सिचाई विभाग की है। यमुना में कई बार खनन व अन्य कारणों से तटबंध क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इससे यमुना में ज्यादा पानी आने के कारण आसपास के क्षेत्र में नुकसान की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों के अनुसार अब यमुना में 15 सितंबर तक कोई भी तटबंधों का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इस अवधि में सिचाई विभाग यमुना क्षेत्र में जामुन, पीपल, बरगद, नीम, अमरुद व अन्य किस्मों के पौधे रोपेगा। विभाग ने 10 खनन एजेंसियों को 500-500 पौधे लगवाने की जिम्मेदारी सौंपने के साथ अभियान भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिला क्षेत्र में जहां भी तटबंधों में कमियां हैं, उन्हें भी मरम्मत कर दूर किया जाएगा। इसके लिए संबंधित एसडीओ की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाने के साथ ही पुलिस से पेट्रोलिग बढ़ाने की मांग की गई है। यमुना में तटबंधों की मजबूती के लिए विभाग प्रयासरत है। इसी के तहत अब वहां पौधे रोपने के अलावा तटबंधों को आवश्यकता अनुसान मजबूत करने का निर्णय लिया है। सभी एसडीओ की ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित वहां की निगरानी करेंगे। साथ ही संबंधित क्षेत्र में पुलिस को भी पेट्रोलिग बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।

अश्विनी फौगाट, कार्यकारी अभियंता, सिचाई विभाग, सोनीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.