सेक्टर 14 में सीवरेज व्यवस्था ठप, महिलाओं ने जताया रोष
शहर के सेक्टर 14 में सीवरेज व्यवस्था कई दिन से ठप पड़ी है। इससे सीवरों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बरसाती नाले भी बंद पड़े हैं। इससे सेक्टरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज महिलाओं ने रविवार को अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के सेक्टर 14 में सीवरेज व्यवस्था कई दिन से ठप पड़ी है। इससे सीवरों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। हालात यह हैं कि बरसाती नाले भी बंद पड़े हैं। इससे सेक्टरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज महिलाओं ने रविवार को अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
सेक्टरवासी एवं समाजसेविका उषा भंडारी, अंजु, उषा अरोड़ा, लक्की आदि ने बताया कि सेक्टर 14 में सीवरेज जाम होना आम बात हो गई है। हर रोज सीवर जाम होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस कारण सड़कों पर दूषित पानी जमा हो रहा है। दूषित पानी से न केवल बदबू आती हैं, बल्कि इससे लोगों में बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। इतना ही नहीं पानी के कारण सड़कें भी टूट रही हैं। महिलाओं ने बताया कि सेक्टर में सीवरों के अलावा बरसाती नाले भी बने हुए हैं। इनमें बरसाती पानी निकलना तो दूर की बात सीवरों का पानी भी नहीं निकासी हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है। कर्मचारी यहां सीवरों की सफाई तो करने आते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस चले जाते हैं। इसके बाद फिर से सड़कों पर सीवरों का पानी जमा हो जाता है। उन्होंने मांग की कि सेक्टर में सीवरों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।