Move to Jagran APP

डेयरियों पर शिकंजा, चार को थमाया सीलिग का नोटिस

रहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू किया है। नगर निगम की ओर से शहर के जीवन विहार की गली-4 व 5 और आदर्श नगर में चल रही चार डेयरियों को सीलिग का नोटिस देकर चेताया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:27 PM (IST)
डेयरियों पर शिकंजा, चार को थमाया सीलिग का नोटिस

जागरण संवाददाता, सोनीपत : रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू किया है। नगर निगम की ओर से शहर के जीवन विहार की गली-4 व 5 और आदर्श नगर में चल रही चार डेयरियों को सीलिग का नोटिस देकर चेताया है। नोटिस देकर जल्द से जल्द रिहायशी क्षेत्र से डेयरी हटाने को कहा है। यदि डेयरी नहीं हटाई गई तो निगम डेयरियों को सील कर देगा। इससे पहले भी निगम डेयरी संचालकों को गंदगी फैलाने पर नोटिस दे चुका हैं।

loksabha election banner

नगर निगम को शिकायत मिली थी कि शहर के जीवन विहार व आदर्श नगर में चल रही डेयरियों की वजह से जीना मुहाल हो रहा है। डेयरी संचालक अपशिष्ट सीवर में ही बहा देते हैं, जिससे क्षेत्र की सीवर लाइन ब्लाक हो जाती है। शिकायत के बाद निगम ने जीवन विहार की गली-4 निवासी डेयरी संचालक हरिप्रकाश, गली-5 निवासी डेयरी संचालक पवन व आदर्श नगर में डेयरी संचालन कर रहे बिजेंद्र व रमेश को नोटिस दिया था। दो बार नोटिस देने के बावजूद संचालकों की ओर से कोई जवाब नहीं आया। अब निगम ने चारों को डेयरी सील करने का नोटिस थमाया है। दो दशकों से कागजों में ही उलझी है शिफ्टिंग की योजना :

शहर के बीच आबादी वाले क्षेत्र में चल रही डेयरी शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने की कई बार योजनाएं बनी लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। योजना पिछले करीब 20 वर्षों से फाइलों में ही अटकी है। वहीं, डेयरियों से निकला अपशिष्ट शहर के सीवर व नालों को ब्लाक कर निकासी व्यवस्था को ध्वस्त कर रहा है। आसपास के लोग गंदगी व बदबू से बेहाल हैं। नगर निगम के एक सर्वे के मुताबिक छोटी-बड़ी शहर में करीब 250 डेयरी हैं। घरों में 4 से 5 भैंस रखने वाले पशुपालकों की संख्या तीन हजार से अधिक है।

रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरियों से निकल रही गंदगी के कारण सीवर ब्लाक हो रहे है। वहीं, आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। जीवन विहार व आदर्श नगर में चल रही डेयरी के संचालकों को सीलिग को नोटिस दिया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

- सुंदर सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.