सिलाई केंद्र शुरू कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
हेल्पिग हैंड्स फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। सोसाइटी की ओर से महिलाओं को गरीबी से आजादी दिलाने के लिए गांव बैंयापुर में सिलाई केंद्र की शुरुआत की गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:36 PM (IST)
जासं, सोनीपत: हेल्पिग हैंड्स फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। सोसाइटी की ओर से महिलाओं को गरीबी से आजादी दिलाने के लिए गांव बैंयापुर में सिलाई केंद्र की शुरुआत की गई। सिलाई सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। संस्था के प्रधान जयंत कुमार भौरिया, विकास, राजेश, रोहित, गुलफाम, कुलिश, अंकित ने बताया कि वर्तमान में देशभक्ति का स्वरूप बदल गया है। ऐसे में उनकी सोच थी कि जरूरतमंद महिलाओं के लिए कुछ किया जाए। सिलाई केंद्र में निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें