चीनी के स्टॉक के लिए बनेगा अस्थायी गोदाम
गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल में चीनी का स्टॉक करने के लिए गोदामों में जगह की कमी पड़ गई है। मिल प्रशासन चीनी के स्टॉक के लिए अस्थायी गोदाम तैयार करवाएगा। उसके बाद मिल प्रशासन द्वारा सरकार से अनुमति मिलने के बाद चीनी की बिक्री करेगा।
संवाद सहयोगी, गोहाना: गांव आहुलाना स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल में चीनी का स्टॉक करने के लिए गोदामों में जगह की कमी पड़ गई है। मिल प्रशासन चीनी के स्टॉक के लिए अस्थायी गोदाम तैयार करवाएगा। उसके बाद मिल प्रशासन द्वारा सरकार से अनुमति मिलने के बाद चीनी की बिक्री करेगा।
क्षेत्र के किसान गन्ने का उत्पादन अधिक करने लगे हैं। इसका सीधा असर चीनी उत्पादन पर पड़ रहा है। गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में इन दिनों गन्ने की पेराई का सीजन चला हुआ है। सीजन के समय चीनी के भाव कम हो जाते हैं। मिल प्रशासन इन दिनों चीनी का स्टाक करता है। बाद में सरकार से अनुमति मिलने पर चीनी की बिक्री की जाती है। मिल में चीनी के भंडारण के लिए चार गोदाम बनाए गए हैं। इन गोदामों की भंडारण क्षमता 2.60 लाख क्विंटल चीनी स्टोर करने की है। वर्तमान में चल रहे पेराई सत्र में अब तक 2.75 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। मिल में अप्रैल के अंत या मई माह के पहले सप्ताह तक गन्ना पेराई का काम चलेगा। चीनी का उत्पादन अधिक होने से मिल प्रशासन अस्थायी गोदाम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मिल में चीनी का भंडारण करने के लिए चार गोदाम हैं। गोदामों की क्षमता के अनुसार अब तक चीनी का उत्पादन हो चुका है। मिल प्रशासन ने चीनी स्टॉक के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
-महेंद्र पाल, एमडी, चीनी मिल, आहुलाना।