बस क्यू शेल्टरों पर नहीं रुकती हैं बसें, यात्री परेशान
संवाद सहयोगी, गोहाना नगर परिषद (नप) द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में तीन जगह बस क्यू शेल्टर बनवा रखे हैं। महम रोड स्थित पावर हाउस के निकट बनाए गए शेल्टर के निकट सवारी वाहन न रुक कर करीब 500 मीटर आगे महम चुंगी पर रुकते हैं। यह शेल्टर शोपीस बन कर रह गया है। लोगों ने इसे महम चुंगी के पास शिफ्ट करने की मांग की। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए शेल्टरों पर है।
संवाद सहयोगी, गोहाना : नगर परिषद (नप) द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में तीन जगह बस क्यू शेल्टर बनवा रखे हैं। महम रोड स्थित पावर हाउस के निकट बनाए गए शेल्टर के निकट सवारी वाहन न रुक कर करीब 500 मीटर आगे महम चुंगी पर रुकते हैं। यह शेल्टर शोपीस बन कर रह गया है। लोगों ने इसे महम चुंगी के पास शिफ्ट करने की मांग की। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए शेल्टरों पर है।
नप ने जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर में तीन जगह बस क्यू शेल्टर बनवा रखे हैं। एक आंबेडकर चौक, दूसरा पानीपत चुंगी के निकट और तीसरा महम रोड स्थित पावर हाउस के निकट बनाया गया है। पावर हाउस में ही बिजली निगम कार्यकारी अभियंता का कार्यालय भी है। यहां भी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पावर हाउस के निकट बने क्यू शेल्टर पर कोई सवारी वाहन नहीं रुकता है। वाहन करीब 500 मीटर दूर महम चुंगी के पास रुकते हैं। ऐसे में यात्रियों को धूप, बारिश व सर्दी के मौसम में चुंगी पर खुले में खड़े होकर ही वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। उधर पानीपत हाईवे स्थित गांव मुंडलाना और जींद मार्ग स्थित गांव बुटाना के निकट बनाए गए बस क्यू शेल्टरों के निकट भी हरियाणा रोडवेज की बसें व अन्य सवारी वाहन नहीं रुकते हैं। लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए कई क्यू शेल्टर शोपीस बन कर रह गए हैं। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की कि या तो यहां बसें रुकनी चाहिए या फिर शेल्टरों को वहां शिफ्ट किया जाए जहां बसें रुकती हैं। लोगों की सुविधा के लिए पावर हाउस के निकट बस क्यू शेल्टर बनवाया गया है। पावर हाउस में लोगों का आना-जाना भी होता है। रोडवेज विभाग को पत्र लिखा जाएगा कि इस शेल्टर के पास बसें रोकी जाएं।
रमेश बत्रा, सचिव, नप गोहाना। शहर व गांवों में कई जगह बस क्यू शेल्टर आबादी से दूर बना रखे हैं। वहां यात्री ही नहीं मिलते हें। यात्री जिन प्वाइंटों पर मिलते हैं वहां चालक-परिचालक बसों को रोकते हैं। अगर यात्रा शेल्टरों के पास मिलेंगे वहां भी बस रोकी जाएगी।
राकेश सैनी, ड्यूटी इंचार्ज, बस डिपो, गोहाना।