Sonipat News: गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के बाद चौथा पुलिस कमिश्नरेट होगा सोनीपत
सोनीपत में मारुति की नई फैक्ट्री का शिलान्यास और रेलवे के कोच नवीनीकरण फैक्ट्री के शुरू होते ही जिले का फलक काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए गुरुग्राम फरीदाबाद और पंचकूला के बाद सोनीपत को पुलिस कमिश्नरेट बनाने की कवायद गृह मंत्रालय ने शुरू कर दी है।

सोनीपत [संजय निधि]। सोनीपत जिला जल्द ही पुलिस कमिश्नरेट बनेगा। यहां आइजी रैंक के अधिकारी पुलिस कमिश्नर होंगे और तीन पुलिस जोन बनाए जाएंगे। इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मुहर लगनी बाकी है। मुख्यमंत्री की संस्तुति मिलते ही सोनीपत में जिला पूर्वी, पश्चिमी और गोहाना पुलिस जोन बन जाएगा।
क्यों हो रही कवायद
सोनीपत में मारुति की नई फैक्ट्री का शिलान्यास और रेलवे के कोच नवीनीकरण फैक्ट्री के शुरू होते ही जिले का फलक काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के बाद सोनीपत को पुलिस कमिश्नरेट बनाने की कवायद गृह मंत्रालय ने शुरू कर दी है।
प्रस्ताव तैयार कर सीएम के भेजा गया
इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भिजवाया गया है। इसमें जिले में सभी 15 थानों को तीन जोन में समायोजित किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार जीटी रोड के सभी थानों गन्नौर, बड़ी, मुरथल, राई, बहालगढ़ और कुंडली पूर्वी पुलिस जोन में शामिल होंगे, जबकि पश्चिमी जोन में थाना सिटी सोनीपत, सदर सोनीपत, सिविल लाइन, सेक्टर-27 और थाना खरखौदा शामिल होंगे। इसी तरह गोहाना पुलिस जोन में थाना मोहाना, सिटी गोहाना, सदर गोहाना और थाना बरोदा को शामिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे हर जोन का नेतृत्व
इन तीनों जोनों का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे। गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर लगनी शेष है।
सरकार हर शख्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर
सोनीपत शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और मारुति और रेल कोच नवीनीकरण करखाना के बाद इसका फलक काफी बड़ा हो चुका है। सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। जिले के विकास और विस्तार को देखते हुए यह बेहद जरूरी भी था। पुलिस कमिश्नरेट बनाने का निर्णय बेहद सराहनीय है। इससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी।
कविता जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
Delhi Free Electricity: अक्टूबर में 12 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी बिजली बिल में छूट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।