Move to Jagran APP

कनाडा से भारत पहुंचा भारतीय छात्र का शव, हुआ अंतिम संस्कार; गोली मारकर हत्या के बाद उसी की ऑडी कार में मिला था शव

कनाडा में गोलीकांड में मारे गए सोनीपत के सेक्टर-12 के रहने वाले चिराग का मंगलवार को उनके पैतृक गांव बड़ौली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार देर रात चिराग का शव उनके सेक्टर-12 स्थित घर पहुंचा था। जिसके बाद शव को गांव में ले जाया गया। चिराग का शव यमुना घाट पर किया गया। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने चिराग को अंतिम विदाई दी।े

By Deepak Gijwal Edited By: Geetarjun Published: Tue, 23 Apr 2024 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:01 PM (IST)
कनाडा से भारत पहुंचा भारतीय छात्र का शव, हुआ अंतिम संस्कार।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। कनाडा में गोलीकांड में मारे गए सोनीपत के सेक्टर-12 के रहने वाले चिराग का मंगलवार को उनके पैतृक गांव बड़ौली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार देर रात चिराग का शव उनके सेक्टर-12 स्थित घर पहुंचा था। जिसके बाद शव को गांव में ले जाया गया। चिराग का शव यमुना घाट पर किया गया। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने चिराग को अंतिम विदाई दी। 

loksabha election banner

सेक्टर-12 में रहने वाले बड़ौली गांव के चिराग सितंबर, 2022 में कनाडा के वैंकूवर शहर में एमबीए की पढ़ाई करने गए थे। वह एमबीए करने के बाद वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। उनके भाई रोमित आंतिल को 13 अप्रैल को कनाडा पुलिस की मेल आई थी।

उन्हें वैंकूवर पुलिस ने मेल से जानकारी दी है कि उनके भाई चिराग आंतिल की वैंकूवर समय अनुसार रात करीब 11:00 बजे हत्या कर दी गई है। पुलिस अपनी जांच के शुरुआती दौर में हैं और यह नहीं जानते कि आपके भाई की हत्या किसने की। हम सबूत जुटाएंगे और अगले सप्ताह शव का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद शव को सौंप दिया जाएगा।

इसके बाद स्वजन शव को भारत पहुंचाने की व्यवस्था कर सकते हैं। चिराग के शव को भारत लाने के लिए उनके परिचित क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटा रहे थी। इसके लिए गो फंड मी नाम के प्लेटफार्म पर मदद की गुहार लगाई गई थी।

इसके बाद कनाडा में रह रहे चिराग के परिचितों और भारतीय दूतावास की सहायता से सोमवार की रात को चिराग का शव घर लाया गया। मंगलवार को पैतृक गांव बड़ौली में चिराग का अंतिम संस्कार किया गया। 

चिराग की ऑडी कार में मिला था शव

24 वर्षीय छात्र चिराग आंतिल की गोली मारकर हत्या के बाद उसकी ऑडी कार में उसका शव मिला था। कनाडा के समय अनुसानर 12 अप्रैल रात 11 बजे के आसपास पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.