विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, सोनीपत के राई विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Tue, 09 Jul 2024 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2024 07:20 PM (IST)

Haryana Politics भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले ही एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने ...और पढ़ें

भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली बने हरियाणा के अध्यक्ष।
भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली बने हरियाणा के अध्यक्ष।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली को हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वो फिलहाल सोनीपत के राई से विधायक हैं। वह हाल ही सोनीपत से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भी थे।

हरियाणा में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए भाजपा फिर सत्ता में आने के लिए तैयारी कर रही है। पार्टी ने मंगलवार को मोहनलाल को हरियाणा का भाजपा अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। बड़ौली पहले मनोहर लाल और अब सीएम नायब सैनी के करीबी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बड़ौली अब चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जिला अध्यक्षों की बैठक ले रहे हैं।

आवास पर खुशी का माहौल

उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से राज्य के कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है। सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित आवास पर बड़ौली की पत्नी गीता कौशिक को मिठाई खिलाकर खुशी जताई जा रही है। घर पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है।

मिला मेहनत का फल

बड़ौली को पार्टी और संगठन के लिए की गई मेहनत का फल मिला है। नायब सिंह सैनी व बड़ौली ने कई साल एक साथ काम किया था। भाजपा किसान मोर्चा में नायब सिंह व मोहन लाल बड़ौली पदाधिकारी थे।

ये भी पढ़ें- 'आतंकियों ने उजाड़ा मेरा सुहाग, उन्हें छोड़ना नहीं', सेना से बोलीं बलिदानी पैरा कमांडो की पत्नी, हरियाणा CM ने कर दी ये घोषणा