विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Politcs: जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी को दिया झटका, कांग्रेस में हुए शामिल

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 14 Mar 2023 09:46 PM (IST)

जजपा और भाजपा को मंगलवार को करारा झटका लगा है। पूर्व विधायक व जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने ...और पढ़ें

जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी को दिया झटका, कांग्रेस में हुए शामिल
जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी को दिया झटका, कांग्रेस में हुए शामिल

सोनीपत, जागरण संवाददाता : जजपा और भाजपा को मंगलवार को करारा झटका लगा है। पूर्व विधायक व जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी को को अलविदा कहकर नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस में विश्वास जताया

उनके साथ पूर्व जिला पार्षद व भाजपा की महिला की जिलाध्यक्ष प्रमिला मलिक व गन्नौर से पूर्व हलका अध्यक्ष एवं त्यागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने भी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में विश्वास जताया है। मुलाकात के दौरान खरखौदा से विधायक जयवीर वाल्मीकि, सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार व सुरेंद्र छिक्कारा भी मौजूद रहे।

पहली बार किसी दूसरी पार्टी का दामन थामा

पदम सिंह दहिया ने 1996 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन मामूली अंतर से हार गए थे। बाद में 2000 में शानदार वापसी करते हुए विधायक चुने गए। 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ते, हुए दो लाख 69 हजार वोट प्राप्त किए। दहिया शुरू से ही देवीलाल परिवार से जुड़े थे। उन्होंने पहली बार किसी दूसरी पार्टी का दामन थामा है। वर्तमान में वे जजपा के जिला अध्यक्ष थे।

त्यागपत्र जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह को भेज दिया

उन्होंने अपना त्यागपत्र जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह को भेज दिया है। वहीं प्रमिला मलिक वार्ड-नौ से 2010 से 2015 तक पार्षद रही। इसके बाद 2011 से 2014 तक इनेलो की प्रदेश महासचिव रही। 2014 से 2019 तक इनेलो की महिला जिला प्रधान रही। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, सोनीपत की महिला की जिलाध्यक्ष थी। इसी तरह गन्नौर से सुरेश त्यागी भी इनेलो के हलका अध्यक्ष रहे हैं और अगस्त, 2019 में सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। वर्तमान में त्यागी समाज के प्रदेशाध्यक्ष है।

कल काटा था अजय चौटाला का केक, आज पार्टी पर प्रहार

दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पार्टी के जिला कार्यालय पर पदम सिंह दहिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। दशकों से चौ. देवीलाल परिवार से जुड़े दहिया द्वारा रातों रात पार्टी बदलने से कार्यकर्ता हैरान और परेशान हैं।