यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनीपत में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी-डंडे, एक की मौत; 10 लोग घायल
सोनीपत के थाना कलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में ...और पढ़ें

HighLights
- थाना कलां गांव में जमीनी विवाद |
- बुजुर्ग महिला की खूनी संघर्ष में मौत |
- 10 लोग घायल, पीजीआई रोहतक रेफर |
संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। बुधवार शाम को थाना कलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों व धारदार हथियार के साथ हमला किया गया।
एक पक्ष से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया, जिसका गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना कलां गांव में करीब 400 वर्ग गज के प्लाट को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष से जगत ने पुलिस को शिकायत दे रखी थी। जगत का आरोप है कि उसके प्लाट की न केवल दीवार गिराई गई है बल्कि दूसरे पक्ष के लोग गेट भी लगा रहे हैं। ऐसा करने से रोकने पर उसके साथ झगड़ा किया गया है।
इस बारे में जगत सिंह की बुआ रोहतक में गांव मकड़ौली की कमला देवी (60) को भी पता लग गया। कमला दो दिन पहले मकड़ौली से अपने मायके थाना कलां गांव आई। बुधवार शाम को जगत ने अपने परिवार सदस्यों व गांव के अन्य मौजिज लोगों को थाने चलने के लिए बुलाया था, जोकि एक बार फिर से प्लाट का मुआयना करने के लिए चले गए।
जहां पर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी। जगत के परिवार से उसकी बुआ कमला, चाचा सेवा सिंह व रेनू को चोट आई जबकि दूसरे पक्ष से राज कुमार, कृष्ण, बबीता, कृष्णा, मोहित, चाहत व विकास घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कमला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल सोनीपत स्थित शवगृह में रखवा दिया।
