यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रातभर शव के ऊपर से गुजरती रही गाड़ियां; बस हाथ की हथेली और पंजा बचा; मेरठ-लोहारू हाईवे पर दर्दनाक हादसा
सोनीपत-मेरठ हाईवे पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। ...और पढ़ें

HighLights
- शव पर रात भर वाहन गुजरते रहे
- क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, सोनीपत। मेरठ-लोहारू हाईवे पर सड़क हादसे के बाद मानवीयता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। शव के ऊपर से रातभर वाहन गुजरते रहे। जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक के शरीर के एक हाथ की हथेली और पैर का पंजा ही सुरक्षित बचा।
बाकि सारा शरीर कुचल गया। सुबह एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। थाना बहालगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव मुकीमपुर के रहने वाले रामकुमार शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर बागपत की ओर जा रहे थे। जब गढ़ मिरकपुर गांव से आगे पहुंचे तो सड़क पर क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
शव को वाहनों ने बुरी तरह कुचल रखा था। शव के हाथ की हथेली और पैर का पंजा ही सुरक्षित बचा था। बाकि शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था। आशंका है कि हादसे के बाद शव के ऊपर से रात भर वाहन गुजरते रहे।
जिसके चलते शव बुरी तरह कुचल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआइ सुभाष का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
वहीं, हादसे के बारे में पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपित वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।
