यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैसा ये इश्क है! गर्लफ्रेंड की याद आई तो ब्वॉयफ्रेंड ने निकाली सूटकेस वाली तरकीब; अब वीडियो वायरल
सोनीपत के एक विश्वविद्यालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में ...और पढ़ें

HighLights
- राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है मामला, वीडियो प्रसारित।
- विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से किया इनकार।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। जिले के एक विश्व विद्यालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को अपनी गर्ल फ्रेंड को सूटकेस में बंद कर हास्टल में ले जाते हुए पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय का है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस वीडियो के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मचारी हास्टल में सूटकेस लेकर जा रहे एक युवक को रोककर सामान की जांच कर रहे हैं।
लड़की की निकली चीख तो सुरक्षाकर्मियों को हुआ शक
वहीं पास खड़े अन्य विद्यार्थी इसका वीडियो बना रहे हैं। सूटकेस खोलने पर एक लड़की मिलती है। बताया जा रहा है कि सूटकेस में बंद लड़की की चीख निकल गई थी, जिसे सुनने के बाद ही सुरक्षा कर्मियों ने सामान की जांच की।
हे प्रभु हरिराम कृष्ण जगन्नाथम ये क्या हुआ?😳
— Monu Kumar Jha (@MonuKumarJ20785) April 12, 2025
सूटकेस से कपड़े नहीं लकड़ी नहीं...🤣#sonipatnews#viralvideo pic.twitter.com/iCvY2BqKHw
वीडियो कहां कि हमें जानकारी नहीं-विश्वविद्यालय प्रवक्ता
सूटकेस खोला गया तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी विश्वविद्यालय की छात्रा है या बाहर की है।
एक निजी विश्वविद्यालय की प्रवक्ता अंजू मोहन ने इस बारे में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारे विश्वविद्यालय में सुरक्षा प्रबंधन बेहतर हैं। सुरक्षा कर्मी हर आने-जाने वाले पर निगाह रखते हैं।
