विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat: एक समुदाय के लोगों ने खरखौदा में दूसरे के धार्मिक स्थल पर फहराया झंडा

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 31 Mar 2023 11:45 AM (IST)

Sonipat सोनीपत के खरखौदा में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे के धार्मिक स्थल पर अपना झंडा फहरा दिया है। ...और पढ़ें

एक समुदाय के लोगों ने खरखौदा में दूसरे के धार्मिक स्थल पर फहराया झंडा
एक समुदाय के लोगों ने खरखौदा में दूसरे के धार्मिक स्थल पर फहराया झंडा

सोनीपत, जागरण संवाददाता। शहर के एकता चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल में बृहस्पतिवार की शाम को कुछ युवक घुस गए और उन्होंने ऊपर जाकर गुंबद पर अपने धर्म से संबंधित झंडा फहरा दिया। जिसे नाराज संबंधित समुदाय की और से पुलिस को सूचना दे दी गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वहां घुसने वाले लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने धार्मिक स्थल में पुलिस बल की तैनाती करवा दी है वहीं धार्मिक स्थल की देखरेख करने वालों को आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार से घभराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन सख्त करवाई करेगा।

झंडा फहराया

बृहस्पतिवार की शाम को कुछ युवक झंडा लेकर खरखौदा के एकता चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे और उन्होंने धार्मिक स्थल की गुंबद पर झंडा लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

गिरफ्तारी के दिए आदेश

वहीं मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने भी मौके का दौरा करने के साथ ही धार्मिक स्थल में घुसने वालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए। साथ ही धार्मिक स्थल की देखरेख करने वालों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच पर काबू

थाना प्रभारी सुनील कुमार कहना है कि मामला दर्ज कर पांच को काबू किया गया है। अभी जांच जारी है। वहीं धार्मिक स्थल पर फिलहाल शांतिपूर्वक माहौल है। अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुई  है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील  की है।