Move to Jagran APP

Kisan Andolan: कुंडली बार्डर पर निहंग बेलगाम, फ्री में नहीं मिला मुर्गा तो तोड़ दी ड्राइवर की टांग

Delhi-Haryana Kundli Border Kisan Andolan News Update कुंडली बार्डर पर फ्री में मुर्गा नहीं देने पर निहंग ने एक कैंटर ड्राइवर का पैर तोड़ दिया। कुंडली में प्रदर्शन स्थल के पास निहंगों ने ड्राइवर को रोक लिया और फ्री में मुर्गा देने की मांग की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:32 PM (IST)
Kisan Andolan: कुंडली बार्डर पर निहंग बेलगाम, फ्री में नहीं मिला मुर्गा तो तोड़ दी ड्राइवर की टांग
कुंडली बार्डर पर निहंगों को नही मिला फ्री में मुर्गा तो तोड़ दी ड्राइवर की टांग

सोनीपत [डीपी आर्य]। कुंडली बार्डर पर बृहस्तिवार को निहंगों ने फिर से मनमानी की जमकर हंगामा किया। वहां से होकर जा रहे मुर्गा लदे रिक्शा को रोककर फ्री में मुर्गा देने की मांग की गई। मुर्गा फ्री में देने में मजबूरी जताने पर निहंगों ने रिक्शा चालक व उसके साथी पर फरसा व डंडों से हमला कर दिया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी टांग टूट गई, जबकि सहायक को भी चोट लगी हैं। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक युवा निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। आरेापित निहंग बाबा अमन सिंह के पक्ष का है।

loksabha election banner

मनोज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। वह एक चिकन शाप पर काम करता है और दोपहर में रिक्शा से मुर्गा सप्लाई करता है। वह दोपहर में बार्डर से सिंह पोल्ट्री फार्म से रिक्शा में मुर्गा लादकर होटलों पर सप्लाई देने जा रहा था। आंदोलन स्थल के पास उसको निहंगों ने रोक लिया और फ्री में मुर्गा देने की मांग की। मनोज ने उनको तौल की पर्ची दिखाते हुए कहा कि वह मजदूर है। उसने जितना वजन लोड किया है, उतना ही मुर्गा होटलों पर सप्लाई करना है। माल कम होने पर उसकी नौकरी चली जाएगी।

इस पर निहंगों ने उस पर डंडे और फरसे से हमला कर दिया। उस पर बीड़ी पीने का आरोप लगाया गया। उसके साथी पप्पू से भी मारपीट की गई। इस हमले में पप्पू और मनोज दोनों घायल हो गए। मनोज की हालत गंभीर है, उसकी टांग टूट गई है। कुछ देर बाद पप्पू ने पोल्ट्री फार्म के मालिक सत्यप्रकाश सिंह को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सत्यप्रकाश ने बताया उनसे मुर्गा लूटने का भी प्रयास किया गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मनोज पासवान व उसके साथी पर हमला करने के आरोपितों में से एक नवीन संघू को गिरफ्तार कर लिया है। वह करनाल का रहने वाला निहंग है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह निहंगों के वेश में था, लेकिन उसके सिर पर केश नहीं थे। नवीन ने बताया कि वह कुछ महीने पहले ही निहंग बना है। अभी उसके केश नहीं बढ़े हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसको निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.