सोनीपत में महिला को छत से फेंका, दोनों पैर टूटे, अस्पताल में गई जान; मरने से पहले महिला कर गई ये खुलासा
Sonipat News गांव बढ़मलिक में किराये पर रहने वाली एक महिला किरायेदार को बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। नीचे गिरने से उसके दोनो पैर टूट गए। बाद में रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने मरने से पहले बिल्डिंग में ही किराये पर रहने वाले युवक पर नीचे फेंकने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। गांव बढ़मलिक में किराये पर रहने वाली एक महिला किरायेदार को बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। नीचे गिरने से उसके दोनो पैर टूट गए। बाद में रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला ने मरने से पहले बिल्डिंग में ही किराये पर रहने वाले युवक पर नीचे फेंकने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने बिल्डिंग में रहने वाले एक अन्य किरायेदार के बयान पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बढ़मलिक में किराये पर रहने वाले बिहार के जिला पूर्णिया के शादीपुर गांव के असमत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से बढ़मलिक की सहारा कॉलोनी में प्रमोद के मकान में किराये पर रहे हैं। उनका कमरा मकान की तीसरी मंजिल पर है।
रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सो सुनकर कर नीचे बाहर आए तो नीचे गली में भीड़ जमा थी। नीचे आकर देखा तो बिल्डिंग की पहली मंजिल में कमरा नंबर-29 में रहने वाली राजस्थान के जिला सीकर के गांव ताजपुर की पुनम जमीन पर पड़ी थी, जिसके दोनों पैर टूटे हुए थे।
पूनम ने बताया कि उसे चंदन चौरसिया ने छत से धक्का दिया है। घटना के बताते वक्त असमत ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। वहीं, मामले की शिकायत डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वीडियो के जरिए पुलिसकर्मियों ने उसके बयान दर्ज किए।
पूनम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने असमत के बयान पर चंदन चौरसिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेटे के साथ रहती थी, कंपनी में करती थी काम
महिला पूनम बढ़मलिक में अपने आठ साल के बेटे विशाल के साथ किराये पर रहती थी। वह एक कंपनी में नौकरी कर अपना और बेटे का गुजर बसर कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपित चंदन की तलाश कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएंगा।
मरने से पहले बताया हत्यारे का नाम
महिला ने आसपास के लोगो को मरने से पहले हत्यारे का नाम बताया। पूनम ने बताया कि उसे चंदन चौरसिया ने धक्का दिया है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसकी वीडियो भी बना ली। वहीं, डायल 112 के सामने भी महिला ने वीडियो कैमरे पर चंदन चौरसिया का नाम लिया है।
सूचना के बाद टीम अस्पताल पहुंची थी। वहां से पता चला की रोहतक रेफर किया गया है। जहां बाद में महिला की मौत की सूचना मिली। महिला ने चंदन चौरसिया नाम के युवक पर धक्का देने का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एएसआई अजमेर, जांच अधिकारी, थाना राई।