विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganaur vidhan sabha Chunav Result: सोनीपत की गन्नौर सीट ने चौंकाया, ना भाजपा और ना कांग्रेस, जानिए कौन बना विधायक

Published: Mon, 07 Oct 2024 09:13 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:03 PM (IST)

Ganaur election Result गन्नौर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र कौशिक ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया। निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान तीसरे स्थान पर रहे। गन्नौर में 2009 और 2014 में कांग्रेस से कुलदीप शर्मा विधायक बने थे। इसके बाद 2019 में यहां भाजपा से निर्मल चौधरी विधायक बनीं।

कुलदीप शर्मा, देवेंद्र कौशिक और देवेंद्र कादियान।
कुलदीप शर्मा, देवेंद्र कौशिक और देवेंद्र कादियान।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। Ganaur vidhan sabha Election Result 2024: सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट पर मतगणना से पहले तो त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा चल रही थी। पांच अक्टूबर को मतदान होने के बाद, आज जब मतगणना हुई तो आंकड़ों ने चौंका दिया।

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन रुझानों में ये दोनों हार गए हैं। मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत स्थिति में दिखाई दिए और उन्होंने जीत दर्ज कर ली।

भाजपा ने गन्नौर से देवेंद्र कौशिक पर दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस अपने पुराने नेता कुलदीप शर्मा पर ही भरोसा जताया था, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने जीत दर्ज कर ली। देवेंद्र कादियान ने 35,000 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया, जबकि भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। 

गन्नौर सीट पर अब तक भाजपा-कांग्रेस का रहा है दावा

गन्नौर में 2009 व 2014 में कांग्रेस से कुलदीप शर्मा विधायक बने। इसके बाद 2019 में यहां भाजपा से निर्मल चौधरी विधायक बनीं। हालांकि कांग्रेस ने अपने पुराने नेता और पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा को टिकट दिया। भाजपा ने वर्तमान विधायक निर्मल चौधरी का टिकट काटकर देवेंद्र कौशिक को प्रत्याशी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।