Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Update: सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, भीड़ में टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 07:59 AM (IST)

    Coronavirus Update हरियाणा के सोनीपत में दिनों दिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका कारण मौसम में बदलाव और लोगों की लापरवाही है। कई महीने से मरीज नहीं मिलने से लोग भी लापरवाह हो गए हैं। मास्क और उचित दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

    Hero Image
    सोनीपत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, भीड़ में टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम

    सोनीपत, जागरण संवाददाता। हरियाणा के सोनीपत में में कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन में नौ नए मरीज सामने आ चुके हैं लेकिन लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कच्चे क्वार्टर बाजार में महिलाएं खरीदारी के समय एक-दूसरे से सटकर खड़ी रहती हैं। बाजार में घूमने वाले अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे। इसके साथ ही जिले के अधिकतर लोगों अपनी बकाया सतर्कता डोज भी नहीं लगवाई है। बृहस्पतिवार को जिले में चार नए मरीज मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में दिनों दिन कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसका कारण मौसम में बदलाव और लोगों की लापरवाही है। कई महीने से मरीज नहीं मिलने से लोग भी लापरवाह हो गए हैं। लोग सार्वजनिक स्थानों और भीड़ भरे बाजारों में जाने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

    कच्चे क्वार्टर बाजार में खरीदारी के लिए रोजाना महिलाओं की भीड़ उमड़ती है लेकिन यहां पर नियमों का पालन नहीं किया जाता। इसके साथ ही बसों और ट्रेनों में रोजाना नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली में आवागमन करते हैं। वहां से भी कई लोग बीमार होकर लौट रहे हैं।

    हर रोज हो रही 40 लोगों की जांच

    कोरोना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश छिल्लर ने बताया कि जिले में तीन दिन में नौ मरीज सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों में इसके लक्षण दिखाई दें, उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करानी चाहिए। अस्पताल में रोजाना 40 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। लोगों को कोरोना से बचाव के पुराने नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं जाे लोग संक्रमित हो गए हैं उन्हें घर के एक कमरे में खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    चार नए संक्रमित मिले

    बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा 59925 हो गया है। जिले में अब तक कोरोना से 277 की मौत हो चुकी हैै। 59 हजार 639 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कोरोना के नौ एक्टिव केस हैं।

    कोविशील्ड खत्म, कोवैक्सीन भी सिर्फ आज की बची

    जिला वैक्सीन स्टोर में पिछले महीने से कोविशील्ड खत्म है, स्टोर में सिर्फ कोवैक्सीन की बची है। इसकी करीब 1500 डोज बची हैं, लेकिन यह 31 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। शनिवार को इसे लोगों को नहीं लगाया जाएगा। जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी सेंटरों पर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है लेकिन लोगों में बकाया डोज लगवाने का रुझान नहीं है। जिले में अब तक 23 लाख 63 हजार 655 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 12 लाख 99 हजार 385 को पहली और 10 लाख दो हजार 196 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 62054 लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिनकी डोज बकाया है वे इसे तुरंत लगवा लें।

    टीकाकरण की 30 मार्च तक की स्थिति

    श्रेणी सतर्कता                     डोज प्रतिशत                          कुल टीकाकरण

    हेल्थ केयर वर्कर्स                  28.82                                         35187

    फ्रंट लाइन वर्कर्स                    20.38                                       34972

    60 वर्ष से अधिक                    12.64                                      324235

    45 वर्ष से अधिक                    6.13                                        447742

    18 वर्ष से अधिक                    4.09                                       1396607

    15 से 17 वर्ष                            00                                        91420

    12 से 14 वर्ष                            00                                        33485

    12 वर्ष वाले                                6                                       2363647