Move to Jagran APP

Sonipat: 11 परीक्षा केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम 29 और 31 मार्च को होगी, परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी

हरियाण बोर्ड इस बार 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा में नकल रोकने के लिए अधिक सख्त दिखा। बोर्ड की तरफ से प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षार्थी और शिक्षकों पर निगरानी रखी गई।

By Nand kishor BhardwajEdited By: Abhi MalviyaPublished: Sat, 25 Mar 2023 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:29 PM (IST)
Sonipat: 11 परीक्षा केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम 29 और 31 मार्च को होगी, परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी
हरियाण बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में नकल रोकने के लिए अधिक सख्त दिखा।

सोनीपत, जागरण संवाददाता। हरियाण बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में नकल रोकने के लिए अधिक सख्त दिखा। बोर्ड की तरफ से प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षार्थी और शिक्षकों पर निगरानी रखी गई।

loksabha election banner

बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक होने और बाहरी हस्तक्षेप अधिक होने पर जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद किया गया था। बोर्ड द्वारा दोबारा परीक्षा लेने का शेड्यूल जारी किया है। पुन परीक्षा 29 और 31 मार्च को होगी। बोर्ड ने सोनीपत मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए बोर्ड चेयरमैन डा.वीपी यादव के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां पर अनियमितताएं मिली, उस केंद्र की परीक्षा रद करके परीक्षा केंद्र को शिफ्ट कर दिया गया था। जिले में दसवीं कक्षा की सात परीक्षा केंद्रों पर हुई हिंदी, गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा रद की गई थी। इसके अलावा चार परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा परीक्षा रद की गई थी।

इन केंद्रों पर आइटी और आइटीईएस, अंग्रेजी पर हुई परीक्षा हुई है। बोर्ड ने दोबारा परीक्षा लेने के लिए केवल जिला मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बोर्ड मुख्यालय पर बैठे अधिकारी भी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखेंगे।

पुन परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा    किस केंद्र पर रद हुई               विषय      परीक्षा तिथि           इस केंद्र पर होगी

10वीं     राजकीय स्कूल, जागसी-एक        हिंदी        29 मार्च       आर्य स्कूल काठमंडी, सोनीपत

10वीं        राजकीय स्कूल, ताजपुर           हिंदी         29 मार्च               दून स्कूल, सोनीपत

10वीं    राजकीय स्कूल, बैंयापुर लहराड़ा    हिंदी         29 मार्च          जीवीएम स्कूल, सोनीपत

10वीं       राजकीय स्कूल, बिचपड़ी          गणित        29 मार्च           हिंदू कन्या स्कूल, सोनीपत

10वीं       राजकीय स्कूल, आहुलाना, गन्नौर  गणित     29 मार्च    रामजस स्कूल, गोविंद नगर, सोनीपत

10वीं        राजकीय स्कूल, मंडौरा           विज्ञान         31 मार्च          हिंदू कन्या स्कूल, सोनीपत

10वीं     राजकीय कन्या स्कूल, मुरथल     विज्ञान         31 मार्च              दून स्कूल, सोनीपत

12वीं   राजकीय स्कूल, महमूदपुर    IT और ITES       31 मार्च         जीवीएम स्कूल, सोनीपत

12वीं      राजकीय स्कूल, पुगथला          अंग्रेजी          31 मार्च          हिंदू कन्या स्कूल, सोनीपत

12वीं     राजकीय स्कूल, कुंडली-एक      अंग्रेजी         31 मार्च      रामजस स्कूल, गोविंद नगर, सोनीपत

12वीं       राजकीय स्कूल, कुंडली-दो       अंग्रेजी        31 मार्च         जीवीएम स्कूल, सोनीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.