बुजुर्ग दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला, पति की मौत
जागरण संवाददाता सोनीपत गांव नाहरा में रात के समय एक घर में घुसे दो हमलावरों ने बुजुर्ग दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कमरे में सो रही पोती ने मामले की सूचना दूसरे मकान पर सो रहे परिजनों को दी। जिसके बाद घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया। जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : गांव नाहरा में रात के समय एक घर में घुसे दो हमलावरों ने बुजुर्ग दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कमरे में सो रही पोती ने मामले की सूचना दूसरे मकान में सो रहे परिजनों को दी। परिजनों ने घायल बुजुर्ग दंपती को अस्पताल पहुंचाया, जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज नरेला, दिल्ली के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव नाहरा निवासी करतार (65) पत्नी हंसो देवी व पोती नव्या (8) के साथ घर मे सो रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे दो हमलावर उनके घर में घुस आए और सो रहे दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में सो रही नव्या की आंख खुली तो उसने दो लोगों को घर से बाहर भागते देखा। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। नव्या ने फोन कर पास मे ही दूसरे घर में सो रहे अपने चाचा सज्जन सिंह को मामले की जानकारी दी। वह अन्य परिजनों के साथ आनन-फानन में वहां पहुंचे तो देखा कि उनके माता-पिता घायल अवस्था में कमरे में पड़े थे। उन्होंने तुरंत दोनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने करतार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हंसो देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाहरा गांव में शनिवर सुबह भी हुई थी हत्या :
गांव नाहरा में शनिवार की सुबह भी हत्या हुई थी। हमलावरों ने गांव के ही रहने वाले स्कूल बस चालक जगबीर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके चलते गांव में पहले ही गम व भय का माहौल बना हुआ था। रात के समय एक बार बुजुर्ग की हत्या हो जाने से गांव डर का माहौल बन गया है। एक ही दिन में दो वारदात होने ग्रामीण सकते में हैं।
नुकीले हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि वृद्धा अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपितों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
रमेश, प्रभारी, बारोटा चौकी।