विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोहाना के मुंडलाना गांव में पेयजल समस्या होगी खत्म, 5 करोड़ रुपये से बिछेगी नई पाइपलाइन; हर घर पहुंचेगा पानी

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:37 PM (IST)

मुंडलाना गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पाइपलाइन बिछाकर सभी घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा।

पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने इस परियोजना का शिलान्यास किया।

पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने इस परियोजना का शिलान्यास किया।

HighLights

  1. मुंडलाना गांव में पेयजल समस्या का होगा समाधान।

  2. पांच करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी नई पाइपलाइन।

  3. पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने किया परियोजना का शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, गोहाना। मुंडलाना गांव में पेयजल समस्या के समाधान पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। गांव में पाइप लाइन बिछाकर सभी घरों तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

पाइपलाइन बिछाने होने के बाद जलघर से कनेक्शन होगा, जिससे गांव में पेयजल की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी।

शुक्रवार को भाजपा से बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने इस परियोजना का शिलान्यास किया। गांव मुंडलाना में लंबे अर्से पहले पेयजल की सप्लाई के लिए लाइन बिछाई गई थी।

जगह-जगह लीक हो गई थी पाइप लाइन

लाइन पुरानी होने के कारण जगह-जगह लीक हो गई थी। गांव में आबादी विस्तार के चलते कुछ हिस्सा ऐसा भी है, जहां पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने पूरे गांव में पेयजल लाइन बिछाने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए थे। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टेंडर लगाए और अब काम शुरू होगा।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि गांव के प्रत्येक क्षेत्र तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के उद्देश्य से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस मौके पर सरपंच शिवनारायण, मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल, डा. राममेहर राठी, रामेश्वर लठवाल, बिक्रम, बलबीर खोखर रहे।

यह भी पढ़ें- गोहाना के रोहतक रोड को 3.67 करोड़ से मिलेगा नया लुक, 1500 मीटर साइकिल ट्रैक के साथ बनेगा आधुनिक मॉडल रोड