विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुम हुए फोन से साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:11 PM (IST)

राई में एक महिला का फोन गुम होने के बाद साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए ...और पढ़ें

गुम हुए फोन से साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए  ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुम हुए फोन से साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए ( एआई जेनरेटेड इमेज)

जागरण संवाददाता, राई। एक महिला के गुम हुए फोन का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली। पैसा यूपीआइ के माध्यम से निकाला गया।

हालांकि, महिला ने कभी यूपीआइ का इस्तेमाल नहीं किया था। उसे ठगी का तब पता चला, जब वह आधार कार्ड के माध्यम से एक सेवा केंद्र पर पैसा निकलवाने के लिए गई और खाते में बैलेंस नहीं मिला।

ठगी की शिकायत कराई थी दर्ज 

जानकारी के अनुसार, जठेड़ी की रहने वाली निरंजनी पत्नी परमेश्वर ने साइबर थाने में अपने बैंक खाते से एक लाख दो हजार की राशि ठगी से निकाले जाने की शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत में बताया गया है कि उसका मोबाइल फोन 14 सितंबर को बीस्वां मील के पास कहीं खो गया था। अगले ही दिन से उसके खाते से यूपीआइ के माध्यम से धनराशि डेबिट होनी शुरू हो गई।

शिकायतकर्ता ने पैसा वापस दिलाने का किया अनुरोध

शिकायत में बताया गया है कि उसने कभी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया और न ही किसी को यूपीआई से लेन-देन करने की अनुमति ही दी। जिस व्यक्ति को उसका फोन मिला, उसने पेटीएम पर उसके नाम से यूपीआइ खाता बनाकर ठगी कर ली।

साइबर ठग से 46 ट्रांजेक्शन के माध्यम से अपने फर्जी खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से साइबर ठग की तलाश कर उसका पैसा वापिस दिलाने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में दो साइबर ठगी में 12.31 लाख पार, फोनपे से गेमिंग एप तक जाल