विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 जुलाई से जींद-सोनीपत रूट पर सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

Published: Sat, 18 Jul 2026 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2026 07:04 PM (IST)

भारतीय रेलवे की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 19 जुलाई से जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। यह पर्यावरण अनुकूल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

हाइड्रोजन ट्रेन का जारी हुआ टाइम टेबल

हाइड्रोजन ट्रेन का जारी हुआ टाइम टेबल

विष्णु कुमार, सोनीपत। भारतीय रेलवे के इतिहास में 19 जुलाई का दिन एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित लोकल ट्रेन संख्या 74010/74009 के संचालन को हरी झंडी दे दी है।

उत्तर रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह आधुनिक ट्रेन जींद-सोनीपत-जींद रूट पर रविवार से यात्रियों को लेकर अपना सफर शुरू करेगी। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

सोनीपत पहुंचेगी सुबह 9.40 बजे

हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगी और इसका प्राथमिक रख-रखाव दिल्ली मंडल द्वारा किया जाएगा। यह देश की पहली 10 कोचों वाली, 1200 किलोवाट क्षमता की हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू लोकल ट्रेन है।

ट्रेन संख्या 74010 जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए सुबह 07:40 बजे प्रस्थान करेगी और दो घंटे में 9:40 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां ट्रेन का एक घंटा ठहराव रहेगा।

इसके बाद ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद जंक्शन के लिए सुबह 10:40 बजे यात्रियों को लेकर अपना सफर शुरू करेगी और दोपहर एक बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।

दो घंटे में पूरा करेगी सफर

हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89.1 किलोमीटर का सफर दो घंटे में पूरा करेगी, जहां इसकी औसत गति 44.55 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं, सोनीपत से जींद की वापसी यात्रा 2 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। वापसी में ट्रेन का गोहाना स्टेशन पर 14 मिनट का ठहराव दिया गया है। जबकि जींद से सोनीपत आते समय से ट्रेन का गोहाना स्टेशन पर ठहराव महज एक मिनट का रहेगा।

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या: 74010 (जींद – सोनीपत)

स्टेशन आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
जींद जंक्शन --:-- 07:40
जींद सिटी 07:47 07:48
पांडु पिंडारा 07:55 07:56
ललित खेड़ा 08:08 08:09
भंभेवा 08:18 08:19
ईशापुर खेड़ी 08:25 08:26
बुटाना 08:32 08:33
खंदराई 08:40 08:41
गोहाना 08:48 08:49
रभड़ा 08:57 08:58
लाठ 09:06 09:07
मोहाना 09:15 09:16
बड़वासनी 09:26 09:27
सोनीपत 09:40 --:--
 
 
ट्रेन संख्या: 74009 (सोनीपत – जींद)
स्टेशन आगमन (Arrival) प्रस्थान (Departure)
सोनीपत --:-- 10:40
बड़वासनी 10:50 10:51
मोहाना 11:01 11:02
लाठ 11:10 11:11
रभड़ा 11:19 11:20
गोहाना 11:28 11:42
खंदराई 11:49 11:50
बुटाना 11:57 11:58
ईशापुर खेड़ी 12:04 12:05
भंभेवा 12:11 12:12
ललित खेड़ा 12:21 12:22
पांडु पिंडारा 12:34 12:35
जींद सिटी 12:42 12:43
जींद जंक्शन 13:00 --:--