विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता के बाद बेटे ने भी 24 साल की देशसेवा; फौजी संदीप की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:34 PM (IST)

भारतीय सेना की इंटेलिजेंस इकाई में तैनात 44 वर्षीय संदीप का ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। ...और पढ़ें

संदीप की फाइल फोटो।

संदीप की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भारतीय सेना की इंटेलिजेंस यूनिट में संदीप का निधन।

  2. ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई मौत।

  3. 24 वर्षों से भारतीय सेना में कर रहे थे देश सेवा।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। भारतीय सेना की इंटेलिजेंस इकाई में तैनात शेखपुरा गांव के 44 वर्षीय संदीप की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

संदीप करीब 24 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। संदीप के पिता जगदीश भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस तरह परिवार की दूसरी पीढ़ी भी सेना में देशसेवा कर रही थी।

संदीप के दो बेटे हैं। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप मूल रूप से शेखपुरा के रहने वाले थे, जबकि पिछले कई वर्षों से गढ़ी झंझारा रोड पर परिवार के साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- विधायक कादियान ने यश कश्यप के परिवार को दी 5 लाख की मदद, सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर भी जताई चिंता