विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधायक कादियान ने यश कश्यप के परिवार को दी 5 लाख की मदद, सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर भी जताई चिंता

Published: Fri, 14 Aug 2026 08:53 PM (IST)

विधायक देवेंद्र कादियान ने गढ़ी बिलिंदा स्कूल हादसे में मृत यश कश्यप के परिवार को देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

विधायक कादियान यश के परिवार से मिले।

विधायक कादियान यश के परिवार से मिले।

HighLights

  1. विधायक कादियान ने यश कश्यप परिवार को 5 लाख सहायता दी।

  2. देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी ने आर्थिक मदद प्रदान की।

  3. सरकारी स्कूलों में सुरक्षा, जर्जर भवनों पर रिपोर्ट तैयार।

संवाद सहयोगी, गन्नौर। गढ़ी बिलिंदा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में गेट का आर्च गिरने से 11 वर्षीय यश कश्यप की मौत के बाद विधायक देवेंद्र कादियान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और देवा सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से यश के माता-पिता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

विधायक ने कहा कि बच्चे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परिवार की इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए देवा सोसायटी लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता जताई। उन्होंने बताया कि गन्नौर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।

जर्जर और कंडम कमरों को हटाकर नई बिल्डिंग बनाने का काम किया जा रहा है। पुरखास के सरकारी स्कूल में भी नई बिल्डिंग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।