विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोहाना में तेज वर्षा से धान की फसल बर्बाद, सड़कों पर जलभराव

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:53 AM (IST)

गोहाना में गुरुवार सुबह अचानक हुई तेज वर्षा और आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव ...और पढ़ें

गोहाना में तेज वर्षा से धान की फसल बर्बाद ( एआई इमेज )

गोहाना में तेज वर्षा से धान की फसल बर्बाद ( एआई इमेज )

HighLights

  1. गोहाना में सुबह तेज वर्षा और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

  2. पकी धान की फसल बिछी, कटाई में देरी का खतरा।

  3. अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान भीगा, किसानों को नुकसान।

जागरण संवाददाता, गोहाना। गुरुवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज वर्षा शुरू हो गई। सुबह करीब छह बजे से ही आसमान में घने काले बादल छा गए और आंधी के साथ आठ बजे तेज वर्षा होने लगी।

लगभग आधा घंटा तक हुई वर्षा से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। वर्षा के कारण दृश्यता काफी कम हो गई।

सुबह काम पर जा रहे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। पानीपत रोड और रोहतक रोड पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।

धान की फसल को नुकसान की आशंका

इस असमय वर्षा ने किसानों पर आफत ला दी है। खेतों में खड़ी पकी हुई धान की फसल वर्षा के कारण खेतों में बिछ गई है। खेतों में पानी भरने से कटाई में देरी होगी। अगर फसल ज्यादा दिन खेत में गीली रही तो उसके सड़ने और अंकुरण का खतरा भी बढ़ जाएगा।

अनाज मंडी में भी भीगी फसल

तेज वर्षा का असर नई अनाज मंडी में भी देखने को मिला। मंडी में खुले में पड़ी हजारों क्विंटल धान की ढेरियां भीग गईं। तिरपाल की व्यवस्था ज्यादा काम नहीं आई, जिससे किसानों और आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- खाकी को चुनौती देकर कहां दुबके हैं हमलावर, मुंगेर पुलिस अंधेरे में चला रही तीर, अब तक गिरफ्तारी नहीं