गोहाना में वर्षा से धान और गेहूं की फसल प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी
रविवार रात गोहाना में तेज हवा के साथ हुई वर्षा से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी ...और पढ़ें

गोहाना में वर्षा से धान और गेहूं की फसल प्रभावित ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
तेज हवा के साथ वर्षा से धान की फसल भीगी।
कई जगह धान की फसल जमीन पर बिछ गई।
अनाज मंडी में खुला गेहूं भी वर्षा से भीगा।
जागरण संवाददाता, गोहाना। रविवार रात मौसम में अचानक बदलाव के बाद तेज हवा के साथ हुई वर्षा से किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेतों में खड़ी धान की फसल भीग गई, जबकि कई जगह तेज हवा के कारण फसल जमीन पर बिछ गई।
वर्षा के चलते धान की कटाई का काम भी रुक गया। वहीं, अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं भी वर्षा की चपेट में आ गया। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भी भीगा
रविवार रात को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ वर्षा हुई। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई। कई जगह फसल जमीन पर बिछने से कटाई में परेशानी बढ़ गई है। खेतों में नमी बढ़ने के कारण किसान फिलहाल कटाई का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसल निकालने में देरी होने की आशंका है।
वर्षा से अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं भी प्रभावित हुआ। मंडी में फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की स्थिति में वर्षा से अनाज के भीगने का खतरा बना रहता है। ऐसे में किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। यदि मौसम फिर से खराब होता है तो फसल को नुकसान होने की आशंका है।
तापमान में आई गिरावट
रात को हुई वर्षा के बाद तापमान में भी चार डिग्री तक गिरावट हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। हालांकि, सोमवार सुबह मौसम कुछ साफ होने से लोगों को राहत मिली। मौसम साफ होने पर खेतों में नमी कम होगी और धान की कटाई का काम दोबारा शुरू हो सकेगा
