विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे बनेगा ग्रीन हाईवे : दुष्यंत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2022 06:50 PM (GMT+05:30)

सोनीपत दिल्ली से अंबाला तक यमुना के साथ ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे बनेगा ग्रीन हाईवे : दुष्यंत
दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे बनेगा ग्रीन हाईवे : दुष्यंत

दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे बनेगा ग्रीन हाईवे : दुष्यंत

- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत में किया 15 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण

- सरकार ने हर विधानसभा में सड़कों के सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

जागरण संवाददाता, सोनीपत : दिल्ली से अंबाला तक यमुना किनारे ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत में 15 सड़कों के शिलान्यास व लोकार्पण करने के दौरान कहा कि नया हाईवे बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वाहन चालक दिल्ली से अंबाला के बीच आवाजाही के लिए नए हाईवे को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के सुधार व मजबूती के लिए 25-25 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। उन्होंने सभी विधायकों से अपने क्षेत्र की खराब सड़कों की सूची मांगी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं। विकासशील देशों में सड़कों की मजबूती की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों की सभी मांगों को पूरा किया है। 28 अगस्त को खरखौदा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मारुति व सुजुकी प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। 800 एकड़ में मारुति और 100 एकड़ में सुजुकी अपने प्लांरों में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेंगी। इससे देश के विकास के साथ एक्सपोर्ट मार्केट को भी बल मिलेगा। गन्नौर के बड़ी में भी रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को भी गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं, जो ग्लोबल मार्केट से जुड़ेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6000 तालाबों को साफ करवाकर जल संरक्षण की अनुकरणीय शुरुआत की गई है।