गांव न्यात में दो करोड़ रुपये से बनेगा जलघर
जलापूर्ति विभाग क्षेत्र के गांव न्यात में जल घर तैयार करवाएगा। जल घर बनने के बाद गांव के लोगों को नहरी आधारित पेयजल की आपूर्ति हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि धान की कटाई होते ही जल घर का काम शुरू करवा दिया जाएगा। दूसरी तरफ गांव खंदराई में जल घर का काम शुरू करवा दिया गया है।
जागरण संवाददाता, गोहाना : जलापूर्ति विभाग क्षेत्र के गांव न्यात में जल घर तैयार करवाएगा। जल घर बनने के बाद गांव के लोगों को नहरी आधारित पेयजल की आपूर्ति हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि धान की कटाई होते ही जल घर का काम शुरू करवा दिया जाएगा। दूसरी तरफ गांव खंदराई में जल घर का काम शुरू करवा दिया गया है।
गांव न्यात में पेयजल की समस्या है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ने गांव में जल घर बनाने की मंजूरी दे दी है। इस गांव में करीब तीन एकड़ में जल तैयार होगा, जिस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल घर में जल भंडारण के लिए दो वाटर टैंक बनेंगे। इसके लिए अलावा पंच सैट और वाटर फिल्टर सिस्टम भी बनेगा। तालाब करीब साढ़े तीन लाख पानी की क्षमता के अनुसार तैयार करवाए जाएंगे। जल घर तैयार होने के बाद प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 70 लीटर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इस जल घर काम धान की फसल की कटाई होने के बाद शुरू किया जाएगा। उधर विभाग ने गांव खंदराई में जल घर का काम शुरू करवा दिया है। यहां पर करीब ढाई करोड़ से पांच एकड़ में जल घर तैयार करवाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों गांवों में जल घर बनने के बाद पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी।