30 लाख से वार्ड चार में बनेंगी गलियां
नगर परिषद (नप) द्वारा शहर में वार्ड 4 में गलियों के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नप की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने बताया कि वार्ड 4 के अंतर्गत आने वाली मीनाक्षी कॉलोनी में गलियां को पक्का बनाया जाएगा। गलियां इंटरलॉक टाइल्स से बनाई जाएंगी। पानी निकासी के लिए नालियां न बना कर आठ से दस इंच की पाइप लाइन दबाई जाएगी। यह काम एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद शोभा कपूर ने की। इस मौके पर जय ¨सह, जतीश कपूर, सुनील, सतीश, दीपक, अनिता, कमला, रोशनी, निर्मला व बबीता मौजूद रहे।
जासं, गोहाना: नगर परिषद द्वारा शहर में वार्ड 4 में गलियों के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।
विरमानी ने बताया कि वार्ड चार के अंतर्गत आने वाली मीनाक्षी कॉलोनी में गलियां को पक्का बनाया जाएगा। गलियां इंटरलॉक टाइल्स से बनाई जाएंगी। पानी निकासी के लिए नालियां न बनाकर आठ से दस इंच की पाइपलाइन दबाई जाएगी। यह काम एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद शोभा कपूर ने की। इस मौके पर जय ¨सह, जतीश कपूर, सुनील, सतीश, दीपक, अनिता, कमला, रोशनी, निर्मला व बबीता मौजूद रहे।