योग में विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में शहर में पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्राचार्य राममेहर मान ने प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
संस, गोहाना : खेल विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में शहर में पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्राचार्य राममेहर मान ने प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय की डीपीई रविता सहराया ने बताया कि खेल विभाग द्वारा पिछले सप्ताह सोनीपत में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा नेहा पुत्री धर्मदेव व नेहा पुत्री सुशील ने स्वर्ण पदक जीते। दोनों छात्राओं ने नकद इनाम भी जीते। छात्रा मधु पुत्री सतबीर ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। प्राचार्य राममेहर मान ने छात्राओं को सम्मानित करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।